करम पर्व के मौके पर सीएम ने लाखों बहनों के बैंक खाते में मंईयां सम्मान की दूसरी किस्त भेजी

0
JMMSY

झारखण्ड : मुख्यमंत्री Hemant Soren बोकारो के ललपनिया में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पहली किस्त की राशि जा चुकी है, आज बोकारो की धरती से दूसरी किस्त देना प्रारंभ कर रहे हैं। करम पर्व को लेकर महिलाएं बहुत उत्साहित रहतीं हैं। आप अपना त्योहार खुशी से मनाएं। झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत आज ललपनिया की पवित्र भूमि से प्रकृति पूजा करम पर्व की पूर्व संध्या पर राज्य की मेरी लाखों बहनों के बैंक खाते में योजना की दूसरी किस्त प्रदान करने का परम सौभाग्य मिला। यह योजना मेरी लाखों बहनों के लिए अनवरत चलने वाली है।इस सम्मान राशि के लिए माताओं-बहनों को ब्लॉक ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ा। आपके गांव-मोहल्ले में जाकर शिविर लगाकर आप सभी लाखों बहनों को इस योजना से जोड़ा गया।प्रकृति पूजा करम पर्व को लेकर महिलाएं बहुत उत्साहित रहती हैं। आज आप सभी बहनों के खाते में योजना के तहत दूसरी किस्त जा रही है। आप अपना त्योहार खुशी से मनाएं। आप सभी को इस अवसर पर पुनः हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here