NEET मुद्दे पर उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति ने कहा छात्रों को मुआवजा देने के लिए अंक बढ़ा दिए

0
sanjay murti

NTA के महानिदेशक सुबोधकांत सिंह ने कहा कि पेपर लीक जैसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने परीक्षा में ग्रेस मार्क वाले 1500 से अधिक अभ्यार्थियों के रिजल्ट की पुनः जाँच के लिए समिति गठित की है। वहीं उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति ने कहा है कि परीक्षा पूरी पारदर्शी रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रों और CCTV की जांच में सामने आया कि कुछ केंद्रों पर समय की बर्बादी हुई जिस कारण हमने छात्रों को मुआवजा देने के बारे में विचार किया। बस इसी वजह से कुछ छात्रों के अंक बढ़ा दिए गए। 24 लाख छात्रों में सिर्फ 1600 छात्रों को इस समस्या का सामना करना पड़ा।…कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। हमने सभी चीजों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया और फिर परिणाम जारी किए.बता दें कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में NEET के छात्र प्रदर्शन किया। छात्र मांग कर रहे हैं कि NEET घोटाले की सीबीआई से जांच कराई जाए और NEET परीक्षा दोबारा आयोजित की जाए।वहीं NEET के एक छात्र ने बताया”मुझे आधे घंटे देर से पेपर दिया गया था, लेकिन मुझे ग्रेस नंबर नहीं दिए गए”। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में आक्रोश है वे अलग अलग राज्यों में फिरसे परीक्षा लेने और CBI जांच को लेकर मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here