रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आज बिरसा चौक, राँची जाकर वहाँ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और सीएम चम्पई सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा अंग्रेजों के जुल्म, शोषण एवं अत्याचार के विरुद्ध “उलगुलान” करने वाले धरती आबा के आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रभक्ति एवं अन्याय के खिलाफ संघर्ष की राह दिखाते रहेंगे।हमारी सरकार आपके आदर्शों और “अबुआ दिशोम, अबुआ राज” की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रयासरत है।




