संवेदनशील सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर सोनाबाबू को बेहतर इलाज हेतु रांची स्थित मेडिका अस्पताल भेजा जा रहा

0

Dumka: शिकारीपाड़ा के सोनाबाबू का ईलाज पूर्णरूपेण नहीं होने से बीमारी और भी भयावह रूप ले लिया है। 24 दिन से खाना पीना बंद है। इसकी सूचना देते हुए Mukesh Rdx Tudu नामक ट्विटर यूजर ने सीएम हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद हमेशा की तरह संवेदनशील सीएम हेमंत सोरेन ने बिना देरी किए तुरंत दुमका डीसी को निर्देश जारी कर दिया।सोनाबाबू को मदद पहुंचाते हुए सूचित करने का निर्देश दिया। जिसके बाद वर्णित मामले में चिकित्सकों की टीम द्वारा सोनाबाबू के घर जाकर प्रारंभिक चिकित्सीय उपचार किया गया है। परिजनों से संपर्क कर सोनाबाबू के बेहतर इलाज हेतु रांची स्थित मेडिका अस्पताल भेजा जा रहा है।

Mukesh Rdx Tudu नामक ट्विटर यूजर ने मदद की गुहार लगाईं ”शिकारीपाड़ा के सोनाबाबू का ईलाज पूर्णरूपेण नहीं होने से बीमारी और भी भयावह रूप ले लिया है..24 दिन से खाना पीना बंद है… जल्द से जल्द यथासंभव मदद की कृपा की जाए @HemantSorenJMM दादा।”
जिसके बाद सीएम ने निर्देश जारी करते हुए कहा ”@DumkaDc कृपया मामले की जांच कर सोनाबाबू बेटे को इलाज हेतु हरसंभव मदद पहुंचाते हुए सूचित करें।”
दुमका डीसी ने निर्देश का पालन करते हुए सीएम को सूचित किया ”आदरणीय सर, वर्णित मामले में चिकित्सकों की टीम द्वारा सोनाबाबू के घर जाकर प्रारंभिक चिकित्सीय उपचार किया गया है। परिजनों से संपर्क कर सोनाबाबू के बेहतर इलाज हेतु रांची स्थित मेडिका अस्पताल भेजा जा रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here