हजारीबाग:आज हजारीबाग के समाहरणालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया, तत्पश्चात समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान सांसद मनीष जयसवाल सहित पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।




