सीएम हेमंत सोरेन: ठेकेदार गड़बड़ी की निगरानी का जलसहिया को मिलेगा जिम्मा,अब इनकी शिकायत जलसहिया करें दर्ज

0
CM Hemant Soren:

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा आज रांची में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में राज्य की हजारों जल सहिया बहनों को ₹12-12 हजार का उपहार देने का अवसर मिला। इस राशि से जल सहिया बहनें फ़ोन खरीद कर जल और स्वच्छता के क्षेत्र में jhar-jal app का इस्तेमाल कर अपने कार्यों को मजबूती के साथ कर सकेंगी।मुझे याद है कि जब मैं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जाता था तो पूर्व की सरकार के समय से चली आ रही आपकी समस्याओं के बारे में अवगत होता था।हमने समस्याओं का निदान करते हुए आपके मानदेय में 200 प्रतिशत वृद्धि तो किया ही, आज आपको फ़ोन के लिए ₹12 हजार का उपहार भी दिया जा रहा है। आप सभी जल सहिया बहनों को मेरी ओर से ढ़ेर सारी बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।विभिन्न माध्यम से शुद्ध जल पहुंचाने का कार्य हो रहा है। कई जगहों से शिकायत मिल रही है कि ठेकेदार गड़बड़ी कर रहें हैं। इसकी निगरानी करने के लिए जलसहिया को जिम्मा मिलेगा। अब जो ठेकेदार गड़बड़ी कर करेगा, उनके खिलाफ आप शिकायत दर्ज करें। तुरंत कार्रवाई करेंगे.बहुत सारी अपेक्षाएं आप लोगों की थी, निश्चित रूप से कई अपेक्षाओं को पूरा करने में सरकार सफल हुई है। आपको फिर से विभाग की ताकतवर कड़ी बनाना हमारा उद्देश्य है.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा बहुत सारे लोग आज देश को मजबूत करने की बात करते हैं, लेकिन जब गांव की स्थिति ही ठीक नहीं है तो देश मजबूत कैसे हो सकता है? आज भी इस देश में 80 करोड़ लोग सरकार द्वारा दिए जा रहे अनाज पर जिंदा है, और ये विकसित भारत का भजन-कीर्तन करते रहते हैं।आप जल सहिया दीदियों की पूरी जिम्मेवारी राज्य सरकार ने उठाई है। केंद्र सरकार ने आपको कोई मदद नहीं दिया है। मैं भी आपसे उम्मीद करता रहता हूं कि आप भी राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाएंगी। हमारे साथ कदम से कदम मिलायेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here