22 जनवरी को भाजपा ने झारखंड में राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग रखी,सीएम को लिखा पत्र

0

रांची :आगामी 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को राज्य भर में धूमधाम से मनाने के लिए झारखंड बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष और रांची विधायक सीपी सिंह ने राज्य सरकार के सामने 22 जनवरी को राज्य में राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग रखी है. इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा है।सीपी सिंह ने आशंका जताई कि राज्य सरकार इंडिया गठबंधन वाले लोग हैं जो कि लोग राम विरोधी हैं इसलिए 22 जनवरी को झारखण्ड सरकार राजकीय अवकाश घोषित नहीं करेगी. गौरतलब है कि 22 जनवरी को प्रत्येक राम भक्त राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनना चाहता है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि प्रदेशों में अवकाश घोषित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here