देवघर: जिले मे बढ़ते शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर के निर्देशानुसार लोगों के शीतलहरी से बचाव हेतु लागातार अलाव जलाने के व्यवस्था शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थालों पर की जा रही है। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निदेश देते हुए कहा है कि इसमें किसी प्रकारी की कोताही न बरती जाय एवं स्वयं स्थल जांच करते हुए इसकी माॅनिटरिंग करें। साथ ही प्रभावी मॉनिटरिंग करने के साथ संबंधित अधिकारियों को को अपने-अपने क्षेत्रों में जलाए गए अलाव के बारे में प्रतिदिन रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।



