हिंदू संगठनों के बाद अब मुस्लिमों संगठनों ने भी शाहरुख़ और दीपिका की पठान फ़िल्म का विरोध करना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश के उलेमा बोर्ड ने कहा है कि, “वे फ़िल्म को मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होने देंगे। वहीँ ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने भी ‘पठान’ फ़िल्म को देश में रिलीज नहीं होने देने की बात कही है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का कहना है कि “मुस्लिम धर्म को बदनाम करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी गई है, फिर वो शाहरुख खान ही क्यों न हो”
पठानी फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है वहीँ इसका पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हो चुका है। शाह रुख खान की फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग है को लेकर काफी विवाद हो रहा है। जिस पर शाह रुख खान ने अपना रिऐक्शन दिया है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने गुरुवार को 28वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लेते हुए इस बात पर अपना रिऐक्शन दिया। कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में इस विषय पर संबोधित करते हुए कहा-सोशल मीडिया अक्सर एक निश्चित संकीर्णता से प्रेरित होता है जो मानव स्वभाव को उसके आधार तक सीमित करता है … मैंने कहीं पढ़ा है कि नकारात्मकता सोशल मीडिया के यूज को बढ़ाती है। इस कारण भेदभाव और बांटने की प्रवृत्ति में भी बढ़ोत्तरी होती है।जबकि ‘सिनेमा इंसान के बर्ताव को दिखाता है, जिससे भाईचारा और सहानुभूति आती है’।
अभिनेता ने कहा, “दुनिया चाहे कुछ भी करे, हम जैसे लोग सकारात्मक रहेंगे।” अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने गुरुवार शाम 28वें इंटरनेशनल कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का भी उद्घाटन किया। उनके अलावा अभिनेत्री रानी मुखर्जी, महेश बाबू, सीएम ममता बनर्जी और क्रिकेटर सौरव गांगुली भी भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।



