गोड्डा: ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा महुआ का संसद से राष्ट्रीय सुरक्षा को भ्रष्टाचार में बेचने के जुर्म में निकलना ख़ुशी का नहीं दुख का दिन है.टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित करने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे “भ्रष्टाचार के लिए और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर एक सांसद के निष्कासन से मुझे दुख होता है। कल, यह कोई ख़ुशी का दिन नहीं, बल्कि एक दुखद दिन था।”इससे पहले टीएमसी सांसद के रूप में अपने निष्कासन के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा, ”एथिक्स कमेटी के पास निष्कासित करने की कोई शक्ति नहीं है…यह आपके (भाजपा) अंत की शुरुआत है।”



