नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को आईएसआईएस साजिश मॉड्यूल मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली।एनआईए के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी के अधिकारी कर्नाटक, महाराष्ट्र और अन्य स्थानों पर सुबह से 44 से अधिक स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं।आज सुबह से 44 स्थानों पर छापेमारी में एजेंसी के अधिकारियों ने कर्नाटक में 1, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में 9 और भयंदर में 1 स्थान की तलाशी ली है.सूत्र ने बताया कि ठाणे, पुणे, मीरा भयंदर में भी कई ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।एनआईए ने इस साल की शुरुआत में आईएसआईएस साजिश मामले में मामला दर्ज किया है।



