राँची:शनिवार की देर रात धनबाद पुलिस की टीम ने न्यूज 11 भारत के अरूप चटर्जी को कांके रोड चांदनी चौक स्थित अपार्टमेंट से हुई । धनबाद पुलिस की टीम ने गोंदा थाना पुलिस की मदद से अपार्टमेंट में छापेमारी कर अरूप चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया.अरूप चटर्जी के खिलाफ धनबाद गोविंदपुर थाने में एक कारोबारी से पैसा उगाही के आरोप में केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हुआ था।
बीते 27 जून को गोविंदपुर थाने में मामला हुआ था दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार अरुप चटर्जी के खिलाफ धनबाद के गोविंदपुर थाने में 27 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।बताया गया है कि व्यवसायी से अरुप चटर्जी ने अपने रिपोर्टर की मदद से 11 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिसमें व्यवसायी ने भय से 6 लाख रुपये दे भी दिया था, पर 6 लाख रुपये लेने के बाद भी अरुप चटर्जी ने अपने चैनल पर झूठी खबर चला दी।



