CM योगी ने आगरा म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा

0

cm yogiनई दिल्ली:      उत्तर प्रदेश के आगरा में बन रहे मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम रखे जाने का ऐलान किया गया है। दरअसल इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को निर्देश दिया है। ताजमहल के पूर्वी गेट पर बन रहा है।
सीएम योगी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है। उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़, राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। सीएम योदी ने कहा कि हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते, छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे नायक हैं। बता दें कि, यह संग्रहालय करीब 150 करोड़ का प्रॉजेक्ट है।

सीएम योगी ने यूपी सरकार के पर्यटन विभाग को मुगल म्यूजियम का नाम बदलने के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुगल म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम बदलने के संबंध में कार्रवाई करने का आदेश प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार को दिया गया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आगरा में बनने वाले इस संग्रहालय में मुगलकालीन वस्तुओं और दस्तावेजों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज के कालखंड से जुड़ी चीजें भी इस संग्रहालय में रखी जाएंगी।
बता दें कि, यूपी सरकार ने इस म्यूजियम के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज के वैभव को सारी दुनिया में प्रसारित करने का लक्ष्य बनाया है। सरकार ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से म्यूजियम में मराठा साम्राज्य के कालखंड की तमाम चीजों का प्रदर्शित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,