राहुल गाँधी: खरगे जी के जाने के बाद शुद्धिकरण,हिंदुस्तान के हर दलित व्यक्ति से जुड़ा मुद्दा है

0
rahul gandhi

Delhi : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था. इसके दो दिन बाद 10 अगस्त को ‘श्री राम सेना’ नाम के संगठन द्वारा उस जगह पर हवन पूजन करके मंच का ‘शुद्धिकरण’ किया गया. कांग्रेस का आरोप है कि खरगे की दलित पहचान के कारण इस कृत्य को अंजाम दिया गया. घटना को लेकर आज राहुल गांधी ने भाजपा और RSS पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘शुद्धिकरण’ असल में छुआछूत का दूसरा नाम है और इसे संविधान के तहत आपराधिक गतिविधि बताया. राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ हुई ऐसी घटनाओं की कड़ी आलोचना की.राहुल गांधी ने कहा,ये सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का मुद्दा नहीं है, बल्कि ये हिंदुस्तान के हर दलित व्यक्ति से जुड़ा मुद्दा है।अगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ खुलेआम, बिना झिझक के ऐसा व्यवहार किया जा सकता है तो सोचिए… स्कूल में बच्चे के साथ क्या हो रहा होगा?ये हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है। हमारी लड़ाई BJP-RSS की विचारधारा के खिलाफ है, जो भेदभाव और असमानता को बढ़ावा देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here