मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में चल रही जांच के बीच मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद रिया को मेडिकल जांच के बाद एक वीडियो लिंक के माध्यम से यहां अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश किया गया।
बता दें कि, कोर्ट ने रिया की जमानत याचिका खारिज कर दिया और उसे 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल रिया चक्रवर्ती को न्यायिक हिरासत की पहली रात एनसीबी के लॉकअप में ही गुजारनी पड़ी। महाराष्ट्र जेल के मैनुअल के अनुसार, रात में कैदी को जेल नहीं ले जाया जाता है।
वहीं, बुधवार सुबह 10 बजे रिया को भायखला जेल में शिफ्ट किया जाएगा। एनसीबी ने कहा कि उसे अब और हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह पहले ही तीन दिनों तक पूछताछ कर चुकी है।
बता दें कि, सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। इसी मामले में एनसीबी की टीम भी ड्रग्स के संबंध में जांच कर रही है। इस मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,



