सीएम: पौधारोपण तक सीमित न रहकर पौधों की देखभाल और पोषण पर भी विशेष अभियान चलाना चाहिए

0
hemant soren

रांची : झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित 77वें वन महोत्सव 2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। पिछले वर्ष के सैटेलाइट अध्ययन से यह सिद्ध हुआ है कि झारखण्ड में लगभग 5,500 हेक्टेयर क्षेत्र में वनों की वृद्धि हुई है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा,हमें प्रकृति के साथ ऐसा संतुलित व्यवहार अपनाना होगा जिससे यह धरा अनंत काल तक आने वाली पीढ़ियों के पोषण का माध्यम बनी रहे। हम आज हैं, कल नहीं रहेंगे, किंतु आने वाली पीढ़ियाँ इस विनाश का दंश न झेलें, यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है.पौधारोपण तक सीमित न रहकर पौधों में खाद देने, उनकी सही देखभाल करने और उन्हें पोषण प्रदान करने के लिए भी विशेष अभियान चलाने चाहिए। जब तक हम व्यक्तिगत रूप से इस मुहिम से नहीं जुड़ेंगे, तब तक इस विशाल धरा और इसकी जैव-विविधता की रक्षा करना अत्यंत कठिन होगा।छोटे-बड़े सभी नगरों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाई जाए और विभिन्न माध्यमों से जन-जन को जागरूक किया जाए। झारखण्ड जैसा समृद्ध और हरा-भरा प्रदेश, जहाँ वन, पर्वत, नदियाँ और प्रचुर खनिज संपदा विद्यमान हैं, हमारे जीवन यापन का मुख्य आधार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here