रांची। झारखंड विधानसभा परिसर में मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बाहर BJP विधायकों द्वारा किए गए धरने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इसे महज विरोध-प्रदर्शन नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की हत्या की कोशिश करार दिया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान BJP के विधायकों ने मुख्यमंत्री आवास पर धरना दिया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां मौजूद थे और यदि प्रदर्शन के दौरान कोई व्यक्ति दीवार फांदकर आवास के अंदर प्रवेश कर जाता तथा कोई अनहोनी हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?
उन्होंने कहा, “कल हमारे मुख्यमंत्री बाल-बाल बचे। यह कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं था, यह हत्या की कोशिश थी।” मंत्री ने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के आवास के बाहर इस तरह का प्रदर्शन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।इरफान अंसारी ने विधानसभा अध्यक्ष से भी इस मामले में प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान कराने और इसके पीछे के कथित मकसद की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में हत्या या हत्या के प्रयास की मंशा सामने आती है, तो BJP विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
लाठीचार्ज के सवाल पर क्या बोले मंत्री?
इसी दौरान एक महिला पत्रकार ने मंत्री से सवाल किया कि क्या प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज हुआ था? इस पर इरफान अंसारी ने कहा कि वे लाठीचार्ज को स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताया।मंत्री ने कहा, “कोई लाठीचार्ज हम नहीं मान सकते हैं, पीसफुल प्रोटेस्ट था। हम लोग खुद मार खाए युवा के सम्मान में बस…”


