सदन में मरांडी: कंटीली तारें किसके आदेश पर लगाई गईं? सदन में आकर जवाब दें मुख्यमंत्री

0
marandi

रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नौकरी बेचे जाने के आरोपों के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है।मरांडी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तार लगाए गए, लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले दागे गए। उन्होंने इस कार्रवाई को युवाओं के प्रति बर्बर रवैया बताया।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कंटीले तार आमतौर पर देश की सीमा पर आतंकवादियों को रोकने के लिए लगाए जाते हैं, न कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे राज्य के युवाओं को रोकने के लिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा में आकर इस पूरे मामले पर जवाब देने की मांग की।उन्होंने सवाल उठाया कि विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों के खिलाफ कंटीले तार लगाने और पुलिस कार्रवाई का आदेश किसके निर्देश पर दिया गया। मरांडी ने कहा कि झारखंड के युवाओं पर हुई हर लाठी का हिसाब सरकार को देना होगा।JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे को लेकर छात्रों का आंदोलन झारखंड में लंबे समय से राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। विपक्ष ने सरकार से परीक्षाओं की पारदर्शिता और छात्रों की शिकायतों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here