झारखण्ड सरकार एवं टाटा मोटर्स के बीच MoU,ड्राइविंग में कुशल होंगे झारखण्ड के युवा

0
hemant soren

रांची :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवहन विभाग, झारखण्ड सरकार एवं टाटा मोटर्स के बीच जमशेदपुर में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च’ की स्थापना हेतु MoU हस्ताक्षर समारोह में शामिल हुए।दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में टाटा मोटर्स के साथ विचार-विमर्श के बाद मार्च 2026 की झारखण्ड कैबिनेट में इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। PPP मोड टाटा मोटर्स के साथ यह संस्थान संचालित होगा। 11.88 एकड़ भूमि पर ₹22.30 करोड़ की लागत से संस्थान का निर्माण होगा।इसमें 50 बेडेड बॉयज हॉस्टल, 25 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक ट्रैक्स, ड्राइविंग सिम्युलेटर, फर्स्ट एड ट्रेनिंग, एक्सीडेंट रिस्पॉन्स ट्रेनिंग और नाइट ड्राइविंग ट्रेनिंग मिलेगी। इसे Tata Motors द्वारा ऑपरेट और सरकार द्वारा संचालित किया जाएगा।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, आज हम यहाँ आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, जो एक बेहद सराहनीय पहल है।पिछले दिनों मुझे विदेश यात्रा के दौरान Volvo कंपनी के ट्रेनिंग सेंटर जाने का अवसर मिला था। वहाँ मैंने देखा कि वे रोड सेफ्टी और ड्राइविंग ट्रेनिंग पर किस कदर रिसर्च करते हैं। वहाँ की सेंसर-बेस्ड गाड़ियों में अगर सामने कोई इंसान या जानवर भी आ जाए, तो अलार्म बजने लगता है और गाड़ियाँ अपने आप रुक जाती हैं। हमारे यहाँ स्थिति अलग है। यहाँ तो सड़कों पर हाथी भी आ जाए, तो गाड़ियाँ नहीं रुकतीं।इसलिए हमें आधुनिक तकनीक और सड़क सुरक्षा के इन मानकों को समझना होगा। आज जैसे-जैसे सड़कें बेहतर और चौड़ी हो रही हैं, दुर्भाग्य से हादसों और मौतों की रफ्तार भी उसी तेजी से बढ़ रही है। यह हम सभी के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here