खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के बिंदादिरी गांव की है, जहाँ बकरी चोरी के आरोप में भीड़ ने दिलदार अंसारी की पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) कर दी। वह गुमला जिले के सिसाई का रहने वाला था. वहीं, उसके साथी दूसरे घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा और उसी के बयान के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की है.एसडीपीओ मंगल सिंह जामूड़ा के अनुसार, पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाया था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दिलदार अंसारी ने दम तोड़ दिया।




