आज मॉनसून सत्र के प्रथम दिन भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में हेमंत सरकार में आदिवासियों पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ और सुभाष मुंडा हत्याकांड की CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.सीपीएम नेता सुभाष मुंडा की हत्या बुधवार रात उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।विधायकों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता के लिए इस्तीफा भी मांगा।भाजपा विधायक हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिसमें मुंडा की हत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। तख्तियों पर राज्य में आदिवासी महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म पर भी आक्रोश व्यक्त किया जा रहा।जबकि आजसू विधायक लंबोदर महतो भी आंदोलन के मूड में दिखे लेकिन उनका मुद्दा अलग था. उन्होंने बेरमो को अनुमंडल का दर्जा दिलाने के लिए धरना दिया.



