रांची: रुबिका पहाड़िन हत्याकांड की जांच रिपोर्ट बीजेपी ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंप दी है.भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की छह सदस्यीय टीम ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें रिपोर्ट सौंपी.दिसंबर 2022 में साहिबगंज के बोरियो की रुबिका पहाड़िन की हत्या के बाद मामले की जांच के लिए प्रदेश भाजपा ने 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था.कमेटी ने जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर ली है.जांच समिति के अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने राज्यपाल को बताया कि 21 सदस्यीय समिति स्थिति का जायजा लेने के लिए नरसंहार स्थल और मृतक के गांव बोरियो गयी थी.इस दौरान रुबिका के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत के दौरान पता चला कि बांग्लादेशी घुसपैठिए एक साजिश के तहत आदिवासी लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं.उनकी संपत्ति पर कब्ज़ा करने के साथ-साथ वे उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल रहे हैं।वहीं, शिवशंकर उरांव ने राज्यपाल को बताया कि पहाड़ी और संथाली लड़कियों के आवासीय विद्यालयों पर भी घुसपैठियों का अवैध कब्जा है.वहीं से वे लड़कियों को बहला-फुसलाकर प्यार के जाल में फंसाते हैं।प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से राज्य के आदिवासी समाज की मिट्टी, रोटी और बेटी को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया.प्रतिनिधिमंडल में शिवशंकर उरांव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, मोर्चा प्रभारी व पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक ताला मरांडी, अशोक बड़ाईक, दुर्गा मरांडी, सालखु सोरेन व राजेंद्र मुंडा शामिल थे.



