रांची में आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जलजीवन मिशन की योजनाओं के निरीक्षण और मॉनिटरिंग के संबंध में थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी, प्रोग्राम मैनेजमेंट कंसलटेंट और अधीक्षण अभियंताओं के साथ बैठक की।योजना के क्रियान्वयन और लक्ष्य प्राप्ति में किसी भी प्रकार की बाधा की जानकारी तत्काल प्रभाव से उच्च अधिकारियों को देने के लिए निर्देशित किया गया है।उन्होंने कहा काम में लापरवाही और ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें।



