राज्यपाल ने चाईबासा आईइडी ब्लास्ट में घायल इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार का कुशलक्षेम जाना

0

राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रांची पहुंचकर, चाईबासा में हुए आईइडी ब्लास्ट में 209 कोबरा बटालियन के घायल इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार का कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इससे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CRPF कैंप परिसर, सेक्टर-2, धुर्वा में चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान शहीद होने वाले सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के शहीद जवान राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। मौके पर राज्यपाल और सीएम ने परमात्मा दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here