ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर रोक लगाने के संबंध में सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया

0

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) पर रोक लगाने के संबंध में आज मंत्रालय में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया। सीएम ने कहा वर्षों से झारखण्ड राज्य मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) का दंश झेलते आया है। और इसके ज्यादातर पीड़ित वंचित समाज के गरीब बच्चियां, बच्चे और महिलाएं होती हैं। सरकार बनने के पहले दिन से हम इस गंभीर समस्या पर काम कर रहे हैं। पीड़ित लोगों को जरूरी सभी मदद भी पहुँचायी जा रही हैं। हालांकि अभी बहुत कुछ करना बाकी है, जिसे सामाजिक सहयोग के साथ पूरा किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here