आजसू के तीन दिवसीय सम्मेलन की आज से हुई शुरुआत , सुदेश महतो ने किया उद्घाटन

0

रांची: आजसू पार्टी का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से शुरू हो गया है. यह सम्मेलन 1 अक्टूबर तक चलेगा. कार्यक्रम 29 सितंबर से शुरू हो रहा है और 30 सितंबर को मैराथन मंथन होगा. 1 अक्टूबर को राजनीतिक प्रस्ताव और सार्वजनिक बैठक होगी. सम्मेलन में 32,000 गांवों के एक लाख प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है. कार्यक्रम झारखंड आंदोलन के प्रणेता विनोद बिहारी महतो सभागार में होगा.आज पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो उद्घाटन सत्र को संबोधित किया .केंद्रीय महाधिवेशन का ‘उद्घाटन सत्र’ के साथ साथ चर्चा का पहला सत्र संपन्न। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं अन्य उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर महाधिवेशन की शुरुआत की। मौके पर झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया ।झारखंड अंदलोलन के औचित्य’ पर झारखंड आंदोलनकारियों ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए । इस सत्र में जामताड़ा के चिरुडीह, हजारीबाग के चरही और रांची के तमाड़ गांव के ग्रामीण भी ऑनलाइन माध्यम के ज़रिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी के साथ संवाद स्थापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here