बहला-फुसला कर किशोरी से दुष्कर्म, बच्चे को दिया जन्म

0

Rapeपुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर उसके साथ दुराचार करने और उसे गर्भवती बनाने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने दिसम्बर में सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। पीड़ित लड़की की उम्र 16 साल है।

पुलिस के मुताबिक थाना लोहाघाट क्षेत्र के ग्राम सुई पऊ निवासी रोहित कुमार (25) पुत्र शिवराज राम ने नौ माह पहले लड़की को बहला-फुसला कर शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था। सुशीला तिवारी अस्पताल में डिलीवरी के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन नैनीताल ने इस सम्बन्ध में चाइल्ड हेल्प लाइन चम्पावत को सूचना दी थी।
पुलिस ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन की जिला समन्वयक सन्तोषी ने इस सम्बन्ध में थाना लोहाघाट को सूचना दी। थाना लोहाघाट में आरोपित के खिलाफ धारा 376 भादवि एवं 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। विवेचना महिला उप निरीक्षक मन्दाकिनी राणा को सौंपी गई। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी कि सूचना मिली वह दिल्ली जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को उसे पुल्ला तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। Ranjana