कानून के विरुद्ध रीलबाजी पर मंत्री का ऐक्शन, रांची पुलिस और डीसी को कारवाई का निर्देश

0
deepak birua

Ranchi : सड़क सुरक्षा और कानून के विरुद्ध जाकर कुछ युवा रीलबाजी कर रहे हैं, और सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसे बढ़ावा भी दे रहे हैं। ऐसे विभिन्न मामले पर शिकायत मिलने पर झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने अब ऐक्शन लेना शुरु कर दिया है।मंत्री ने आज एक्स पर रांची पुलिस और डीसी को टैग करते हुए लिखा, ”@ranchipolice किस ग्रह से हैं ये लोग, नितांत आवश्यक है यह जानना क्योंकि संस्कार विहीन युवा अब सुधरने की बात सोच ही नहीं रहे, इनको इनकी रील के लिए पारितोषिक के रूप में नियमों के अनुसार दण्डित करें और इनका माफ़ीनामा साझा करें ताकि अन्य लोग सचेत हो सकें.@DC_Ranchi आपको विशेष अनुरोध करूंगा कि विधिसम्मत कार्यवाही कर बताएं, कल भी मैंने दो आवश्यक विषय साझा किए हैं, त्वरित कार्यवाही करें.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here