पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर, चाईबासा स्थित डीसी कार्यालय में उपायुक्त चंदन कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार द्वारा दीदी कैफे का उद्घाटन किया गया।इस दीदी कैफे का संचालन सदर चाईबासा प्रखंड के सपना स्वयं सहायता समूह (SHG) द्वारा किया जा रहा है। समूह ने क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के माध्यम से ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) का ऋण प्राप्त किया था, जिसके आधार पर दीदी कैफे की स्थापना की गई।दीदी कैफे में आम नागरिकों एवं कार्यालय कर्मियों के लिए भोजन, नाश्ता एवं स्नैक्स की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, पश्चिमी सिंहभूम जिले के पारंपरिक एवं स्थानीय खाद्य पदार्थ भी यहाँ उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय संस्कृति एवं पारंपरिक खानपान को प्रोत्साहन मिलेगा।उद्घाटन कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला मिशन प्रबंधक, सदर प्रखंड झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की टीम भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।




