मंत्री संजय प्रसाद: जो कहते थे “नहीं होगा”, आज जवाब उनके चेहरे पर है, फैकल्टी बहाली की प्रक्रिया शुरू

0

झारखण्ड: परस्पानी होम्योपैथिक कॉलेज की मान्यता बहाल करने को लेकर संबंधित विभाग को विगत दिनों गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और राज्य सरकार में उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव द्वारा पत्र लिखने के बाद अब कॉलेज में फैकल्टी बहाली हेतु विज्ञापन जारी हो गया है। मंत्री ने कहा यह मेरे गोड्डा वासियों के विश्वास और मेरे संघर्ष की जीत है। जो कहते थे “नहीं होगा”, आज जवाब उनके चेहरे पर है। मेडिकल एसेसमेंट एण्ड रेटिंग बोर्ड (MARBH) द्वारा दिनांक 24 एवं 25 जून 2025 को उक्त महाविद्यालय एवं अस्पताल के द्वारा किये गये भौतिक निरीक्षणोपरान्त महाविद्यालय में प्राध्यापक, प्रवाचक एवं व्याख्याता के साथ-साथ अस्पताल के कुछेक विभाग में चिकित्सा पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मियों की कमी पाये जाने के कारण रेटिंग बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रों के नामांकन पर रोक लगा दी गयी थी। जिस कारण उक्त महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्रभारी प्राचार्य द्वारा नामांकन हेतु अनुमति दिलाने संबंधित अनुरोध किया गया।मंत्री ने पत्र लिख कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की, ताकि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रों के नामांकन हेतु अनुमति मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here