सदन में मंत्री जोबा मांझी: रेलवे के विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को दें प्राथमिकता

0
joba manjhi

रांची: आज सदन में मंत्री जोबा मांझी ने कहा चक्रधरपुर रेल मंडल सबसे अधिक राजस्व देने वाला क्षेत्र है पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। मंत्री ने इस रेल मंडल में कोविड काल से बंद की गयी ट्रेनों को पूर्व की भांति चलाने और चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर संसद में मांग उठाई। इसके अलावा मंत्री ने रेलवे के विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को प्राथमिकता देने की मांग संसद में उठाई। मंत्री ने कहा है कि मेरा हर प्रयास बेरोजगारों को रोजगार दिलाने एवं छोटे-छोटे स्टेशनों में यात्री सुविधाओं को बहाल करने पर रहेगा। मेरा आप सबों से यह वायदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here