सीएम हेमंत सोरेन : मां स्वरूप एक अभिभावक को मैंने खोया है

0
hemant soren

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक- सह- 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी सुहाषिनी बेसरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे आज अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ स्टीफन मरांडी के दुमका स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत सुहाषिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक- संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”मां स्वरूप एक अभिभावक को मैंने खोया है। आदरणीय प्रो स्टीफन मरांडी जी की पत्नी का हम सब के बीच से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है।परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर आदरणीय स्टीफन चाचाजी और शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here