रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा सहित अन्य पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।राज्य सरकार सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम प्रकाशन पर लगी रोक हटाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी। JSSC द्वारा विभिन्न पदों के लिए ली जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर होंगी।