गिरिडीह: मंत्री इरफ़ान अंसारी ने गिरिडीह जिले के ईसरी में आज URB मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जनता को समर्पित किया।मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा है कि यह अत्याधुनिक अस्पताल ICU, Emergency Care, Diagnostics एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेगा।मेरा प्रयास है कि इसे आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से जोड़कर गरीबों को भी गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए।डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि वे इस अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना एवं मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना से जोड़ने का भी प्रयास करेंगे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके और किसी मरीज का इलाज सिर्फ पैसे के अभाव में न रुके. सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी स्वास्थ्य संस्थानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उनकी प्राथमिकता है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसा मजबूत नेटवर्क तैयार हो जहां हर व्यक्ति को Affordable, Accessible और Quality Healthcare उपलब्ध हो सके.आज हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और अपना आशीर्वाद एवं समर्थन दिया.




