मंत्री इरफान अंसारी : पहलगाम ह’मले में शहीद परिवारों को “मैं अपने 4 महीने का वेतन श्रद्धांजलि के तौर पर दूंगा”

0
Irfan Ansari

झारखण्ड: स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने आज अपने चार महीने का वेतन देने का किया ऐलान है.झारखंड समेत पूरे देश में मंत्री के इस फैसले की सराहना हो रही है.इरफ़ान अंसारी ने ऐलान करते हुए कहा ”पहलगाम के शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किया गया हमला न केवल मानवता पर हमला है बल्कि उन्होंने भारत की आत्मा और प्रत्येक भारतवासी पर हमला किया है। इस घटना ने मुझे काफी अंदर तक झकझोर दिया है।मैंने फैसला लिया है कि शहीद परिवारों को “मैं अपने 4 महीने का वेतन श्रद्धांजलि के तौर पर दूंगा” यह मेरा फर्ज है कि मैं पीड़ित परिवारों के इस दुख में उनके साथ खड़ा रह सकूं। शहीदों का बलिदान अमूल्य है। परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here