मरांडी: गृहमंत्री द्वारा सभी मुख्यमंत्रियों को पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर करने का निर्देश था लेकिन हेमंत सरकार गंभीर नहीं

0
cm soren

झारखण्ड: आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सरकार को घेर लिया है.इस बार उनका कहना है कि झारखंड में हेमंत सरकार आतंकवाद के विरुद्ध ठोस कदम उठाने के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है.मरांडी ने एक्स पर लिखा “पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश एकजुट होकर इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद के सफाए के लिए प्रतिबद्ध हैं।माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी ने सभी मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर करने का निर्देश दिया था। लेकिन झारखंड में हेमंत सरकार आतंकवाद के विरुद्ध ठोस कदम उठाने के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है।इसके विपरीत, झामुमो के मंत्री और प्रवक्ता गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन बयान दे रहे हैं।@HemantSorenJMM जी, राजनीति करने के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे, लेकिन इस कठिन समय में साढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राज्य में आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कीजिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here