मंत्री डॉ. इरफान अंसारी: मैं आपको भाजपा की नेता नहीं, बल्कि एक टीवी सीरियल की हीरोइन के रूप में देखता हूँ

0
Dr. Irfan Ansari

रांची: मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड दौरे पर आयीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि तिरंगे की आड़ में झूठ का जश्न बंद कीजिए, स्मृति ईरानी जी, अमेरिका के आगे झुकने को जीत मत बताइए।मैं आपको भाजपा की नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक टीवी सीरियल की हीरोइन के रूप में देखता हूँ। झारखंड संघर्ष और हक़ के आवाज़ की धरती है, यहाँ अभिनय से नहीं, हकीकत से बात होती है। स्क्रिप्ट पढ़ने और संवाद अदायगी में आपकी महारत को सलाम है, लेकिन झारखंड की धरती पर भाजपा सरकार की झूठी स्क्रिप्ट दोहराने की जरूरत नहीं है. यह धरती संघर्ष और हक की आवाज की धरती है. यहां अभिनय नहीं, हकीकत की बात होती है.आप झारखंड से वापस जाइए. अपने नेताओं से कहिए कि अमेरिका से बात करें, अपने नागरिकों की रक्षा करें, उन्हें वापस भारत लाएं. फिर आइए झारखंड और कीजिए प्रेस कॉन्फ्रेंस. इस समय झारखंड को आपकी स्क्रिप्टेड उपस्थिति की जरूरत नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here