झारखंड: 8 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां

0
IPS

रांची : आठ आईपीएस अधिकारियों को झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अतिरिक्त पदों का प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार, इन 8 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं, वे उन पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक कार्य करेंगे। जैप 10 कमांडेंट श्री सौरभ को जैप 1 कमांडेंट का कार्यभार सौंपा गया है।ग्रामीण एसपी धनबाद कपिल चौधरी को जैप 3 कमांडेंट का कार्य देखने की जिम्मेदारी मिली है।जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को आईआरबी 1 का कार्यभार सौंपा गया है।चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को आईआरबी 3 का कार्य देखने का आदेश दिया गया है।गुमला एसपी हरीश बिन जमा को आईआरबी 5 का कार्यभार सौंपा गया है।गोड्डा एसपी मुकेश कुमार को आईआरबी 8 का कार्य देखने का जिम्मा मिला है।सिटी एसपी धनबाद ऋत्विक श्रीवास्तव को रेल एसपी धनबाद का कार्यभार सौंपा गया है।जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग को रेल एसपी जमशेदपुर का कार्य देखने का आदेश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here