झारखण्ड : भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर इस बार मंत्री हाफिजुल हसन के कार्यकर्ता सद्दाम शेख द्वारा पत्रकार चंदन ठाकुर का मोबाइल छीनकर उसे गौ मांस खिलाने की धमकी देने की बात कही है. देवघर पुलिस से उचित कारवाई करने कि मांग कि है साथ ही ये भी कहा है कि पीड़ित द्वारा डीसी और एसपी को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मरांडी ने एक्स पर लिखा ”देवघर के मधुपुर अनुमंडल स्थित पाथरोल थाना क्षेत्र में एक पत्रकार को प्रताड़ित किए जाने का चिंताजनक मामला सामने आया है.आरोप है कि हेमंत सरकार में मंत्री हाफिजुल हसन के कार्यकर्ता सद्दाम शेख द्वारा पत्रकार चंदन ठाकुर का मोबाइल छीनकर उसे गौ मांस खिलाने की धमकी दी गई। पाथरोल थाना में पीड़ित पर एक झूठा केस भी दर्ज किया गया है।पीड़ित द्वारा डीसी और एसपी को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सत्ता संरक्षण के चलते आरोपी बेखौफ हैं, जबकि पत्रकार और उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है। Deoghar Police संज्ञान लेकर उचित कारवाई करें एवं पीड़ित की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।”




