राजकीय बिरसा महोत्सव (उलिहातू, खूंटी) को मिला राजकीय पर्यटन महोत्सव का दर्जा

0
Birsa Munda

झारखण्ड: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्डवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम के निर्देशानुसार राजकीय बिरसा महोत्सव (उलिहातू, खूंटी) को राजकीय पर्यटन महोत्सव का दर्जा दे दिया गया है.पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मौके पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा ”भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्मस्थली उलिहातु, खूंटी में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के निर्देशानुसार भगवान बिरसा मुंडा जी को नमन करते हुए राजकीय बिरसा महोत्सव की घोषणा की गई है।भगवान बिरसा मुंडा जी ने जनजातीय समाज के अधिकार, जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा और आत्मसम्मान की लड़ाई में जो बलिदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और उनकी 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर अबुआ सरकार की ओर से लिया गया यह निर्णय उनके प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here