कल्पना सोरेन: इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके ऐसे शिक्षित व्यक्ति को आगे बढ़ाना आपकी जिम्मेवारी है

0
Kalpana Soren

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में आज झामुमो (गठबंधन) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुईं। सभा में उन्होंने जनता से भारी संख्या में मतदान कर झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा आपको पता है हमारे महान आदिवासी पंडित रघुनाथ मुर्मू जी के नाम पर जो ट्राइबल यूनिवर्सिटी शुरू की है वह घाटशिला में है। रामदास दा एक विधायक के साथ मांझी बाबा भी थे। मांझी बाबा का काम होता है अपने समाज के लोगों को जोड़कर रखना, यही हमेशा रामदास दा करते रहे। आज इस मंच से मैं बाबा दिशाेम गुरुजी और रामदास दा को नमन करती हूं।

विधायक ने कहा आज जो हमें सबसे ज्यादा खटकता है, वह है उनका मार्गदर्शन, उनकी दूरदर्शिता।आज हम यहां आए हैं आपके बेटे सोमेश को आपके भरपूर आशीर्वाद की अपील करने के लिए। रामदास दा ने आप लोगों के लिए सुबह से रात तक काम किया है। आपके लिए हर वक्त, हर मौसम में खड़े रहे हैं। आज आपकी जिम्मेवारी है, ऐसे शिक्षित व्यक्ति को जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है, जो कुछ करना चाहता है आप लोगों के लिए, अपने पिता के नक्शे कदम पर आगे बढ़ना चाहता है – उसे अपना आशीर्वाद देने की। मैं आपसे पूछना चाहती हूं क्या सोमेश का साथ देने के लिए आप लोग साथ खड़े हैं? आज हमें प्रण लेना है और हमारे सोमेश को उस जगह पर बैठाना है जहां पर वह रहकर आपकी सेवा कर सके, यही रामदास दा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here