मरांडी: हेमंत सरकार में वर्दी वाले भी असुरक्षित, आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती?

0
marandi

रांची : भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों पर हमले के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर हेमंत सरकार को घेरा है.मरांडी ने लिखा ”रांची में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों पर कुछ युवकों ने सरेआम पत्थर से हमला कर दुस्साहस का परिचय दिया है।राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में गुंडे बेखौफ ढंग से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और हेमंत सरकार की पुलिस हर काला कारोबार कराने और अवैध वसूली जैसे गैरकानूनी कार्यों में मशगूल है।विगत करीब डेढ़ महीनों से राज्य में पुलिस महानिदेशक का पद खाली है.मुख्यमंत्री Hemant Soren के कृपा से गैरकानूनी ढंग से डीजीपी कार्यालय में बैठकर अवैतनिक सेवा दे रहे अनुराग गुप्ता खुद के साथ हेमंत जी के किन “हितों” को पूरा करवाने का काम कर रहे हैं? यह बताने की जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन के इन्हीं नकारेपन के कारण गुंडे ने पुलिस पर हमला कर सरकार को चुनौती दे रहे हैं।हेमंत जी, जब आपकी सरकार में वर्दी पहनने वाले जवान ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है?इन घटनाओं से सबक लीजिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ नियमित डीजीपी की नियुक्ति कर पुलिसिया व्यवस्था को भी सुदृढ़ करिए और झारखंड को बदनामी ये बचाइये।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here