स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी के बाद S.H हॉस्पिटल ने बच्चे के शव को परिजनों को सौंपा

0
Irfan Ansari

पलामू: स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी से एक्स पर मदद की गुहार लगाते हुए एक यूजर द्वारा सूचित किया जाता है कि”मा० स्वास्थ मंत्री @IrfanAnsariMLA जी, ये घटना पलामू जिला के मेदिनीनगर SH हॉस्पिटल(आबादगंज)की है जहां पर पांडु प्रखंड निवासी सुनील राम के द्वारा अपने बच्चा को दिनांक 02/06/2025 को भर्ती कराया था,दिनांक 08/06/2025 के रात में बच्चा की हॉस्पिटल में ही मृत्यु हो जाती है,जबकि मृतक परिवार के तरफ से डॉक्टर को रेफर करने की बात कही गई पर डॉक्टर द्वारा “पेशेंट अभी ठीक है” बोलकर टाल दिया गया,और अचानक उसी रात में बच्चे की मृत्यु हो गई है,अब मृतक परिवार को रात से ही 60,000 रुपए मांगा जा रहा है और बच्चे की पार्थिव शरीर भी नहीं दिया जा रहा है, मृतक परिवार की गरीबी हालात है, ये 60,000 देने से असमर्थ हैं।@DC_Palamu जी ये हत्या है जो पैसे उगाही करने के लिए किया गया है जिसकी हम निंदा करते हैं,पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल द्वारा रखना झारखंड सरकार के स्वस्थ नियम के विरुद्ध है, और मानवता को भी शर्मशार करती है,इसपर तत्काल करवाई की उम्मीद करते हैं।।”

जिसके बाद स्वास्थ मंत्री ने एक्स पर निर्देश जारी किया ”@DC_Palamu मामले का संज्ञान लेकर जांच करते हुए सूचित करें।जल्द से जल्द पार्थिव शरीर परिजनों को दिलाने की पहल करें।”जिसके बाद पलामू डीसी द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम को S.H हॉस्पिटल भेजा गया. S.H हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। डीसी ने कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसे सुनिश्चित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here