मरांडी: चतरा डीसी एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं,मुख्य सचिव नकेल कसें

0

Chatra: भाजपा प्रदश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चतरा उपायुक्त अबु इमरान पर एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने मुख्य सचिव चतरा डीसी जैसे अधिकारियों पर नकेल कसने को कहा है.उन्होंने एक पर पोस्ट किया ”विगत दिनों चतरा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम बुरी तरह विफल साबित हुआ। जब स्थानीय पत्रकारों ने इसकी पोल खोली तो डीसी के द्वारा उन के उपर प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी दी जा रही है।दरअसल, चतरा जिले के डीसी पद पर काबिज अबु इमरान पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं। पहले भी इन्होंने धर्म विशेष के पक्ष में बातें करते हुए जनप्रतिनिधियों को धमकियां दी हैं।ऐसे कुंठित व्यक्ति को जिले की कमान सौंपकर हेमंत सोरेन वहां की जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं।चतरा डीसी प्रशासनिक अधिकारी नहीं बल्कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।मुख्य सचिव ऐसे अधिकारियों पर नकेल कसें, अन्यथा जनता के बीच भेद करने वाले हेमंत के दुलारे डीसी साहब परेशानी में पड़ सकते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here