झारखण्ड : गिरिडीह जिले के घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के कोलडीहा के पास एक बोलेरो वाहन से पांच-पांच सौ रूपये की गड्डियों के रूप में 40 लाख रूपये नकद बरामद किया है, जबकि वाहन में सवार चार लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है.बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचित किया गया था कि दिल्ली से रंजीत राम नामक एक युवक किसी के घर से 86 लाख रूपये लेकर भागा है और घोड़थंभा के गुंडरी में छिपा हुआ है.इस युवक से राशि वसूलने के लिए दिल्ली से कुछ लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर सोमवार को गुंडरी पहुंचे थे और रंजीत राम को कुछ रकम के साथ अपने साथ ले गये. इस बीच पुलिस को बताया गया कि एक बोलेरो पर कुछ लोग शेष 40 लाख रूपये लेकर कहीं जा रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने कोलडीहा के पास वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. इसी बीच पुलिस को बोलेरो से 40 लाख रूपये नकद मिले.



