सिल्ली : आज सांसद संजय सेठ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सिल्ली के लोटा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही। सांसद संजय सेठ ने इन्हें मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दिया। विकसित भारत के लिए काम करने की शपथ दिलाई। ड्रोन की प्रदर्शनी भी हुई।इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, मनरेगा, किसान क्रेडिट कार्ड, उज्जवला, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना कई योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए। योजनाओं के लाभुक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संकल्प यात्रा में मौजूद लोगों के बीच कैलेंडर और पुस्तिकाओं का वितरण किया।



