रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासी समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों दल वोट बैंक की राजनीति के लिए आदिवासी समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा PESA कानून की नियमावली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें आदिवासी परंपराओं और रूढ़िगत व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग आदिवासी संस्कृति, आस्था और परंपराओं को बदलने का काम करते हैं, उन पर कांग्रेस और झामुमो मौन रहते हैं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समाज को बांटने और मूल आदिवासी अधिकारों को कमजोर करने की साजिश अब सफल नहीं होगी। उन्होंने आदिवासी समाज से अपनी परंपराओं, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहने की अपील की।




