Maoists arrest Adani in Jharkhand, demand PM Modi’s resignation
झारखंड में माओवादियों और उनके समर्थकों द्वारा कथित रूप से प्रसारित एक समाचार विज्ञप्ति में सार्वजनिक धन की चोरी का आरोप लगाते हुए गौतम अडानी की गिरफ्तारी की मांग की गई है। इसके अलावा, विज्ञप्ति में अडानी के साथ संबंध रखने के लिए आरबीआई गवर्नर, एसबीआई के अध्यक्ष और एलआईसी निदेशक की गिरफ्तारी की मांग की गई है। एक जारी पत्र में माओवादियों द्वारा कहा गया भारत में जनता की गाड़ी कमाई को लूटने वाले डुबाने वाले गौतम अडानी को गिरफ्तार करो, अडानी की सम्पत्ति को राष्ट्रीयकरण करो!अडानी को शाह देने वाले मोदी, शाह, भागवत, राजनाथ सिंग, निर्मला सीतारामन को पद से भर्खास्त कर, अडानी लूट को शाह देने वाली आर.बी.आई., एल.आई.बी. गवरनर, एस.बी.आई. डायरेक्टरों, चेयरमेनों को गिरफ्तार करो!
प्रिय जनता से अपील
भारत की जनता की गाड़ी कमाई से मौज मस्ती कर सत्ता का दुरुपयोग कर (कोनी केपटलिज्म पूंजीवाद) लाभ उठाते हुए दुनिया की अमीरों की सूची में 2 नंबर पर पहुंची गौतम अडानी का हिडनबर्ग की धोखाघाटी रिपोर्ट आते ही उनकी सम्पत्ति शेयर बाजार में अंधे मूह की तरह आधे से ज्यादा गिरगया एक रिसर्च एजेंसी का रिपोर्ट से कैसे गिरगया? हकीकत में भारत में अमीरों की सम्पत्ति सट्टा बाजार की उपर निर्भर है. बेलून की तरह है भारत की इस बेलून की अमीरों की सूची हवा में उड़ते जा रही है. इससे लाखों करोड़ों रुपया डुबते जा रहे हैं. अडानी की कम्पनी की बेलून अर्थव्यवस्था के कारण जनता की गाड़ी कमाई लगभग 7 लाख करोड़ डुब गया है. अडानी और कर्मचारियों, जनता की भविष्य निजी संस्था, एसबीआई आदि बैंकों की चेयरमैन, बोर्ड डायरेक्टरों की मिली भगत से लाखों करोड़ों अब तक डुब चुके हैं, मोदी-अमित शाह-भागवत- राजनाथसिंग के शाह से फलफुली गौतम अडानी दुनिया की अमीरों की नंबर 2 की सीढ़ी पर पहुचे हैं. इसी को गुजरात मॉडल कहलाया जा रहा है. यही गुजरात की मॉडल से नीरव मोदी, मोहिल चौकसी, अनी अडानी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया गया पूरी दुनिया में अफरातफरी मची है. इनकी आर्थिक आतंकवाद के कारण भारत की जनता परेशान है. इन देशद्रोहियों को तात्काल गिरफ्तार कर उनकी सम्पत्ति को बिना मुआवाजा राष्ट्रीयकरण करने का मांग उठाएं। अडानी, अंबानियों, वेदांता, मित्तलों की आर्थिक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना जरूरी है. उनकी शाह देने वाली सत्ताधारी आरएसएस, भाजपा पार्टी को गांव-गांव से मार भगाना. R.B.I., S.B.I., L.I.C. चेयरमेनों को डायरेक्टरों को गिरफ्तार करने का मांग उठाते हुए जुझारू आंदोलन करें।
Maoists arrest Adani in Jharkhand, demand PM Modi’s resignation
इसे भी पढ़े : कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में जोरो-शोरो से हो रहा प्रचार-प्रसार



