मालदीव: राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर ‘काला जादू’ करने के आरोप में कैबिनेट के 2 मंत्री समेत 4 गिरफ्तार

0
maldive president

मालदीव: स्थानीय मीडिया की गुरुवार की रिपोर्टों के अनुसार, मालदीव की पर्यावरण मंत्री फातिमा शमनाज अली सलीम को उनके पूर्व पति एडम रमीज, जो राष्ट्रपति कार्यालय में कार्यरत थे, तथा दो अन्य लोगों के साथ राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर ‘काला जादू’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।इन लोगों पर आरोप है कि इन लोगों ने राष्ट्रपति मुइज़ू को प्रभावित करने या उनसे नज़दीकी बढ़ाने के लिए जादू-टोना किया था।यह घटना 23 जून को लोगों के ध्यान में आई, जिसके बाद चारों आरोपियों को सात दिनों की हिरासत में भेज दिया गया। स्थानीय मीडिया आउटलेट सन की रिपोर्ट के अनुसार, शमनाज़ को बाद में पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री के पद से निलंबित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here