दिल्ली : इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल-1 का पार्किंग शेड गिरने से उसके नीचे खड़ीं कई कैब दब गईं. इसमें एक कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद से लोग पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं .टीवी अभिनेता और ‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी तहसीन पूनावाला लिखते हैं ”दिल्ली में बारिश के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचे का ढहना आपराधिक है और जवाबदेही तय की जानी चाहिए। केंद्र सरकार यह कहकर बच नहीं सकती कि छत 2008-9 में बनी थी। तब प्रफुल पटेल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री थे, जो आज भाजपा के साथ हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या पिछले 16 सालों में कोई सुरक्षा ऑडिट नहीं किया गया, जिनमें से 10 साल मोदी सरकार के थे?” वहीं एक यूजर लिखती हैं ”इसे कहते हैं छप्पर फाड़कर विकास करना:450 करोड़ की रकम से तैयार जबलपुर एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा कार पर गिर गया. 3 महीने पहले ही उद्घाटन किया था PM ने.” वहीं झामुमो पार्टी कहती है ”गाड़ी कमजोर थी।मोदी जी ने इतना मज़बूत एयरपोर्ट बनवाया है तो कुछ सोच समझ के ही बनवाया होगा।मोदी जी की गारंटी भी है।”




